Thursday, December 4, 2008

व्यावसायिक सुचना डायरेक्ट्री

एक अत्यन्त जरुरी चीज पर मैं आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहूँगा..
वो है अखिल भारतीय मारवाडी युवा मंच के सभी सदस्यों की व्यावसायिक सुचना डायरेक्ट्री
पूर्व में इसपे काम भी हुआ है और शायद कुछ अंक प्रकाशित भी हुए हैं, जिनमे से 2004 में प्रकाशित एक अंक मेरे पास भी है, परन्तु ये पुस्तिका अधूरी है, और जो सदस्य संख्या उसमे वर्णित है वो वास्तविक से काफी कम है, मेरे विचार से ये डायरेक्टरी मंच विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी और इससे हमारे अलग - अलग शाखाओं के सदस्यों के बीच एक अलग सम्बन्ध भी कायम होगा जो की मंच को एक वृहत रूप प्रदान करेगा
इसे निशुल्क या कुछ शुल्क के साथ भी सभी सदस्यों को उपलब्ध करवाया जा सकता है ।

सुमित चमडिया
मुजफ्फरपुर
मोबाइल - 9431238161

Wednesday, November 26, 2008

मंच एक आन्दोलन...

दोस्तों मारवाडी युवा मंच की शुरुआत एक आन्दोलन के तौर पर हुई थी और आज जबकि इसके 25 वर्ष पुरे होने को हैं तब लगता है की हमारे वरिष्ठों ने कितना संघर्ष किया होगा इस आन्दोलन को जारी रखने के लिए तब कहीं जाकर हमें ये स्वरुप प्राप्त हुआ है, अब इस आन्दोलन को जारी रखने की जवाबदेही हमारे ऊपर है इसके लिए हमें व्यक्तित्व विकाश की धारा को विशेष रूप से चालू रखना होगा, हमारे साथ आदरणीय शम्भू चौधरी जैसे विचारक उपलब्ध हैं हमें उनके लेखों का पूर्ण लाभ प्राप्त करना चाहिए । वैसे ये हमारा सौभाग्य है की व्यक्तित्व विकाश इस वक़्त के हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल के।जाजोदिया जी की भी विशेष रूचि का क्षेत्र है और समय - समय पर हमें उनका स्नेहयुक्त मार्गदर्शन भी प्राप्त होता रहा है।


कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती.
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है.
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है.
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती.
डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है,
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है.
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में,
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में.
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती.
असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो.
जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम,
संघर्श का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम.
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती

सुमित चमडिया

मुजफ्फरपुर

मोबाइल - 9431238161

Monday, November 24, 2008

अजन्मी बच्ची के अपनी मां से प्रश्न

इक सुबह इक कली टूटी
और मेरे आंगन मे आ गिरी
रो रही थी बिलख रही थी
मुझको चीख पुकार सुनयी पडी
मै उसके समीप गया
उसको थोडा सहला दिया
फ़िर उससे कारण पुछा
उसने ना कुछ जवाब दिया
फ़िर अचानक वो बोली
कि मै इक अजन्मी बच्ची हूं
मेरी मां ने
कोख मे मेरा कत्ल किया
इक कली को
फ़ूल बनने से पहले मसल दिया
फ़िर उसने वो प्रश्न किये
आंखो मे आंसु मेरे ला दिये
और फ़िर वो अपनी मां से कुछ सवाल करती है उन,
सवालो ने मुझको अन्दर तक झकझोर कर रख दिया
वो कहती है
कि ए मां मां ए मां
मेरी क्या गलती थी
जो तुने कोख मे मुझे मिटा दिया
जन्म तो मुझको लेने देती
क्यो पहले ही मेरा बलिदान किया
ए मां
मैने तो तुझको इतना चाहा था
कि मै ना खेली कोख मे तेरी
शांत सब्र से बैठी रहती
कहीं तुझको दर्द ना हो
तेरे दर्द की खातिर सिमटी रहती
पर क्या अहसास तेरे सब मर गये थे
क्या तुझको ना दर्द हुआ
जब तुने मारा मुझको
क्या तेरे सीने मे ना तीर गडा
ए मां
मै भी तो झांसी की रानी बन सकती थी
इन्दिरा गांधी कल्पना चावला हो सकती थी
क्यो तुने मुझ पर ना विश्वास किया
नाम को तेरे रोशन करती
क्यो पहले ही गला तुने मेरा घोट दिया
ए मां
मै भी इस दुनिया मै आना चाहती थी
तेरी गोद मे सर रखकर सोना चाहती थी
तेरे स्नेह के सागर से
कतरा दो कतरा चाहती थी
पर क्यो तुने कोख को अपनी श्मशान किया
क्यों तुने मुझको कोख मे अपनी जला दिया
खैर कोई बात नही मां
तेरी भी कोई मजबूरी होगी
जिसने जननी को हैवान किया
अब तू जीना सुख चैन से
मैने अपना कत्ल तुझे माफ़ किया
(साभार- गौरव जैन, संभलपुर)
सुमित चमडिया
मुजफ्फरपुर

Friday, November 21, 2008

ग़र्भ में अब मिटाई जाती है ।
भ्रूण हत्या कराई जाती है ॥
आज क्या हो गया ज़माने को ।
बोझ क्योंकर बताई जाती हैं ।।
जिसको रहमत कहा था ईश्वर की ।
अब वो जहमत बनाई जाती है ।।
बेटियाँ जब बहु बना करतीं ।
आग में क्यूँ कर जलाई जाती हैं ॥
जिसने बाबुल के घर को खुशियाँ दी ।
क्यों वो हरदम रुलाई जाती हैं ॥
जग में आने से रोकते हैं क्योंकर ।
जब की लक्ष्मी बताई जाती है ।।
कम से कम इतना तो समझो लोगों ।
क्यूँ ये संख्या घटाई जाती है ।।
इसके होने से ही हम सब होंगे ।
ये समझ क्यों न पाई जाती है ॥
आओ सब मिलके प्रण करें ।
बात हर घर सुनायी जाती है ॥

सुमित चमडिया

मुजफ्फरपुर

Monday, November 17, 2008

जागो माँ जागो

जीवन सतत परिवर्तनीय है, हमारे विचार, प्राथमिकतायें, जीवन मूल्य, मान्यताएं, धारणा या आस्था सब कुछ बदलते हैं, फ़िर हमारे कार्यक्रम क्यों हमेशा एक रहे। इसमे ठहराव नही आना चाहिए, धन्यवाद है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल के.जाजोदिया जी को जिन्होंने कुछ नया विचार दिया, कुछ सामायिक करने का मौका दिया ।
यहाँ मेरा तात्पर्य था हमारे " जागो माँ जागो " कार्यक्रम से जो की " बेटी नही तो बहु कहाँ से लाओगे " के नारे के साथ पिछले वर्षों से जाडी है, इस दिशा में मारवाडी युवा मंच परिवार ने काफी कार्य किया है, फ़िर चाहे इस दिशा में जनजागरण के लिए किया गया पोस्टर प्रचार हो (हमारे इस कार्यक्रम के पोस्टर योग गुरु बाबा रामदेव, प्रख्यात राम कथा वाचक मोरारी बापू, फ़िल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लों और महिला नेत्री श्रीमती सुषमा स्वराज सहित कई हस्तियों ने इन पोस्टरों का लोकार्पण किया है और सार्वजनिक मंचों से इस हेतु आह्वान किया है), हस्ताक्षर अभियान हो (अब तक लाखों शपथ पत्र पर हस्ताक्षर हो चुका है), विचार गोष्ठीयां हो या फ़िर अन्य कोई पहल हो, मंच की सभी शाखाएं एक जुट होकर इस दिशा में कार्यरत हैं । इस दिशा में इन्टरनेट पर भी प्रयास किया जा रहा है और शपथ पत्र भरवाए जा रहे हैं; देखें लिंक -
http://www.orkut.co.in/Main#Community.aspx?cmm=52520550

इस कार्यक्रम में सहयोग हेतु आपसे भी कुछ अपेक्षा की जाती है -

  1. इस कार्यक्रम से हमारे समाज और मंच को कितना फायदा मिला हैं ?
  2. इस कार्यक्रम के द्वारा हम इस सामाजिक बुराई के ऊपर कितना प्रहार कर पा रहे हैं ?
  3. हमें और कौन से तरीके से इस पर प्रहार कर सकते हैं ?

आपके विचार सादर आमंत्रित हैं:-

यहाँ भी इस सन्दर्भ का शपथ पत्र प्रस्तुत है, और आपसे अनुरोध है की सिर्फ़ उसे कॉपी और पेस्ट करके निचे अपना नाम भरते हुए पोस्ट करें:-

मैं ईश्वर की शपथ लेकर कहता / कहती हूँ की, मैं भ्रूण हत्या (अनैतिक गर्भपात, foetus killing) में प्रत्यक्ष या परोक्ष (direct or indirect) रूप से शामिल नहीं रहूँगा / रहूंगी, और यथासंभव कन्या भ्रूण संरक्षण (saving girl foetus) का प्रयास करूंगा / करूंगी।

I swear in the name of God, not to indulge myself in sex determination of the Foetus nor to ever abort any foetus for the reason that she is a female। I further swear that if any such incidence come to my knowledge, I shall object to it and try my best to stop it .

Sd/-


-सुमित चमडिया, मुजफ्फरपुर
मोबाइल - 9431238161

Wednesday, November 12, 2008

मोहल्ले में ही रहना; लोकल का मुद्दा हावी है.....

हमें श्रीमान खाज खाखरे साहब का पूर्ण समर्थन करना चाहिए, और उनके द्वारा किए गए प्रयासों को गति प्रदान करनी चाहिए, कुछ सुझाव:-

  • हमारे बच्चे यदि अपने वर्ग में द्वितीय हैं तो हमें उन्हें बताना चाहिए, पढने में कड़ी मेहनत की जरुरत नही, बस प्रथम आने वाले बच्चे को पीट दो और स्कूल से बाहर फ़ेंक दो।
  • संसद भवन दिल्ली में होने के कारण उसमे सिर्फ़ दिल्ली के लोगों को स्थान मिलना चाहिए।
  • दिल्ली में रहने वाले हमारे नेता (प्रधानमंत्री, रास्ट्रपति सहित) दिल्ली के ही होने चाहिए।
  • मुंबई में सिर्फ मराठी फिल्में ही बननी चाहिए, न की हिन्दी।
  • हरेक राज्य की सीमा पर सभी बस, ट्रेन और हवाई जहाज को रोक कर उनके कर्मचारी और यात्री बदले जाने चाहिए।
  • सभी मराठियों को, जो दुसरे राज्य या देशों में कार्यरत हैं, वापस बुलाया जाना चाहिए; क्योंकि वो वहां के स्थानीय लोगों का रोजगार छीन रहे हैं।
  • भगवान शिव, गणेश और पार्वती की पूजा मराठियों को नहीं करनी चाहिए, क्योंकि वो उत्तर (हिमालय) से सम्बन्ध रखते हैं।
  • ताजमहल देखने का अधिकार सिर्फ़ उत्तर प्रदेश के लोगों को हो, यही बात सभी दर्शनीय स्थलों पर लागू हो।
  • किसी क्षेत्र विशेष के किसानों को केन्द्र से राहत नही मिलनी चाहिए, क्योंकि जिस टैक्स से ये पैसे आये हैं वो पुरे देश का है।
  • चलिए क्षेत्रीय आतंकवादियों की मदद करें, क्योंकि वो क्षेत्र और समुदाय के लोगों के तुच्छ लाभ के लिए कमजोर और निहत्थे मासूमों की जान लेने को स्वतंत्र हैं।
  • हमें सभी बहुरास्ट्रीय कम्पनिओं को भी अपने यहाँ से हटा देना चाहिए, और अपने यहाँ से कमाने का मौका नहीं देना चाहिए। हम अपना स्वयं का महाराष्ट्र माइक्रोसॉफ्ट, महाराष्ट्र पेप्सी और महाराष्ट्र मारुती बनायेंगे।
  • मोबाइल, ईमेल, दुसरे राज्यों / देशों की फिल्में, ड्रामा आदि का प्रयोग बंद करें, जेम्स बोंड को भी मराठी में बोलना चाहिए।
  • हम दुसरे राज्यों से लाया गया भोजन नहीं खायेंगे, भले ही स्थानीय अनाज 10 गुनी कीमत पर मिले या फिर हम भूखे मर जाएँ।
  • हमें सभी स्थानीय कारखानों को भी बंद कर देना चाहिए, क्योंकि संभव है, उसमे लगने वाली मशीन किसी दुसरे राज्य / देश से लाई गयी हो।
  • हमें रेल का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए, क्योंकि रेल मराठियों के द्वारा नहीं बनाई गयी है और रेल मंत्री भी बिहारी हैं।
  • ध्यान रखें - हमारे बच्चे पैदा होने, पालने - बढने, और जीने - मरने भी अपने मोहल्ले में ही चाहिए, क्योंकि लोकल का मुद्दा हावी है.....

जय महारास्ट्र !!!

Monday, November 10, 2008

प्रतिक्रियात्मक बहस करने की क्षमता

शम्भू जी का कहना शत प्रतिशत सही है.....

1। हममें प्रतिक्रियात्मक बहस करने की या विचार प्रकट करने की क्षमता अधिक है।
या
2। प्रतिक्रियात्मक बहस में हमें नये शब्द स्वतः मिल जाते हैं, जबकी नये सृजन में हमें शब्दों का चयन करने में काफी कठनाई होती है।

मुझे लगता है, हमें इस ब्लॉग पर और अधिक लोगों की सहभागिता के लिए हम एक प्रयोग कर सकते हैं, कोई भी प्रश्न, जिस पर हम सब की सहभागिता चाहते हैं, उसे कई उत्तरों के विकल्प में बाँट कर प्रस्तुत करने का प्रयास करें। शायद इससे हमारे पाठकों की संख्या भी बढे और उसमे से कुछ सहभागी भी बन सकें।
उत्तर विकल्प -

  1. सही है, इससे हमारी सृजनशीलता निखर कर सामने आएगी;
  2. बेकार बात है;
  3. जिन्हें नही लिखना / पढ़ना उन्हें कैसे भी प्रेरित करना सम्भव नही;
  4. इससे कम से कम हमारे पाठकों की संख्या तो बढेगी ही, और इस चर्चा को भी गति मिलेगी;
  5. छोटे उत्तर विकल्पों से हम नए लेखक / पाठक बनाने की दिशा में एक और कदम बढायेंगे।
  6. -सुमित चमडिया