Friday, January 2, 2009

क्या कहते हैं मंच के सितारे

ग्रह दशा - मारवाडी युवा मंच एवं श्री जीतेन्द्र गुप्ता

श्री गुप्ता वर्तमान में ऑटोमोबाइल के व्यवसाय से जुड़े हैं और उत्कल प्रदेश में बहुचर्चित हस्ती बन कर पिछले दिनों अखिल भारतीय मारवाडी युवा मंच के नवम राष्ट्रीय अधिवेशन (कारवां - 2008) में मंच के सर्वोच्च पद राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में 28 दिसम्बर 2008 को शपथ ग्रहण किये हैं। इनके ज्योतिषीय सितारे परिलक्षित कराते हैं की जिस प्रकार पूर्व के वर्षों में उत्कल प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में इन्होने 58 शाखा से 120 के करीब शाखाओं का विस्तारीकरण कर मंच को बुलंदी प्रदान की है उसी प्रकार मंच के रजत जयंती वर्ष (20 जनवरी 2009 - 2010) में इनके नेतृत्व में मंच परिवार के पांचों स्तम्भ जनसेवा, समाज सुधार, व्यक्ति विकाश, सामाजिक सम्मान एवं आत्म सुरक्षा, राष्ट्रीय विकाश एवं एकता को एक अच्छी दिशा मिलेगी। वहीँ विशेष रूप से इस वर्ष में सामाजिक सम्मान एवं आत्म सुरक्षा और जनसेवा जैसे क्षेत्रों में अधिक कार्य होंगे, ऐसा सितारे परिलक्षित करते हैं।वहीँ इनके सितारे यह भी कहते हैं की इन्हें अपने व्यवसाय पर विशेष दृष्टि रखनी चाहिए और अपनी सफल व्यवसायी एवं समाजसेवी की प्रतिष्ठापित छवि कायम रखने हेतु नित्य हनुमान आराधना तथा प्रत्येक पूर्णिमा को चन्द्र दर्शन के बाद रात्रि में " ॐ नमो नारायणाय " के मंत्र का जाप 15 मिनट तक करना चाहिए, इससे इनके सभी कार्य सिद्ध हो सकेंगे.वैसे मंच के स्थापना दिवस 20 जनवरी 1985 और श्री जीतेन्द्र गुप्ता के राष्टीय अध्यक्ष पद पर शपथ ग्रहण दिवस 28 दिसम्बर 2008 के सितारों को देखने से यह लगता है की यह वर्ष काफी संघर्ष पूर्ण रहेगा, विभिन्न मुद्दों पर विरोधाभास के बावजूद भी ये अपनी और मंच की मजबूत छवि बनाने में वर्ष के मध्य तक सफलता की ओर बढ़ेंगे। अपने कार्यों से इनका Distinction Marks (75 %) पाना तय माना जा सकता है.

साभार:-आचार्य श्री विष्णु शर्मा (ज्योतिषी)

अध्यक्ष - ज्योतिष अनुसन्धान केंद्र, मुजफ्फरपुर

सदस्य - मारवाडी युवा मंच मुजफ्फरपुर

मोबाइल - ९८३५०६०१९९

जीतेन्द्र गुप्ता जी के जन्म और मंच के स्थापना का आधार लेते हुए इस फलदशा की गणना की गयी है।

-सुमित चमडिया

मुजफ्फरपुर

9431238161

इस ब्लॉग की कई खूबियों में से यह भी एक है की हम सीधे तौर पर अपनी बातें सम्बंधित व्यक्ति तक पहुँचा सकते हैं और हमें पूर्ण विश्वाश है की वे हमारी बातों पर ध्यान देंगे।

अब मैं अपनी मुख्य बात पर आता हूँ वैसे तो कई सारे कार्यक्रम हैं जो नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा लिए जायेंगे और कार्यक्रमों का चुनाव उनके विवेक पर निर्भर करता है पर मेरी नजर में कुछ विशेष कार्यक्रम हैं जो मैं उन तक पहुँचाना चाहता हूँ:-

1. सभी शाखाओं का कम्प्यूटरीकरण - देश की सभी 550 शाखाओं को इस प्रयास से एक साथ जोर जा सकता है. इससे संचार माध्यम को भी दुरुस्त किया जा सकता है.

2. कम्प्यूटर साक्षरता अभियान - सभी सदस्यों के लिए।

3. वैवाहिक सूचना केन्द्र - इन्टरनेट के माध्यम से ऑनलाइन और शाखा नेटवर्क से ऑफलाइन, इसमे सभी सदस्यों सहित पुरे मारवाडी समाज के युवाओं की जानकारी हो.

4. रोजगार सूचना केन्द्र - वैवाहिक सूचना केन्द्र के आधार पर ही इसका भी निर्माण हो.

5.व्यक्तित्व विकाश की कार्यशालाओं का आयोजन - इसके लिए मंडलीय स्तर पर कमिटी गठित की जा सकती है ताकि इसे सभी शाखाओं तक पहुँचाया जा सके।

6. अनुसाशन समिति का निर्माण - ताकि एक स्वस्थ माहौल का निर्माण हो.

7. हमारे साहित्य और हमारे लेखकों को विस्तार - क्योंकि ये चीजें ही इतिहास का निर्माण करेंगी.

8. शाखाओं और प्रान्त एवं राष्ट्र के पदाधिकारियों में बेहतर समन्वय - इनमे आपसी समन्वय के लिए कुछ खास प्रयास वांछित हैं.

9. दो तरफा संवाद हेतु पहल - समय की मांग Dialog की है, Monolog से Dialog की ओर चलने की कोशिश जरुरी है.


- सुमित चमडिया
मुजफ्फरपुर
9431238161

नव वर्ष मंगलमय हो....

Happy new Year...!!!
welcome 2009

Saturday, December 20, 2008

Joke of the day...

दो लोग एक ही राह पर चल रहे थे, एक थोड़ा आगे चल रहा था और दूसरा उसके पीछे. आगे वाला सच्चा सिपाही था और तेज चल में चलता हुआ अपने दोनों हाथों को क्रमशः आगे - पीछे भांजता हुआ चल रहा था, इससे पीछे वाले की नाक में उसके हाथ से बार - बार चोट लग रही थी. आखिर दोनों में बहस हो गयी और इसमें आस - पास के लोग भी शामिल हो गए, गौर कीजिये कितनी हास्यास्पद स्थिति पैदा हो गयी,

पहला - देख कर नहीं चल सकते, देखते नहीं मेरी नाक में चोट लग रही है.

दूसरा - मैं आजाद भारत का आजाद नागरिक हूँ, कहीं भी कैसे भी हाथ - पैर हिला कर चल सकता हूँ, संविधान ने मुझे ये अधिकार दिया है.

पहला - ये बात सही है पर आपकी स्वतंत्रता वहाँ समाप्त होती है जहाँ मेरी नाक शुरू होती है।

सुमित चमडिया

मुजफ्फरपुर

मोबाइल - 9431238161

Friday, December 12, 2008

मारवाडी समाज सतत प्रगतिशील है

मारवाडी समाज ने हमेशा ही सहज रूप से सामयिक चीजों को आत्मसात किया है फ़िर चाहे वो कोई नया व्यापार हो, यन्त्र हो, पद्धति हो, विचार हो या व्यवस्था हो। शायद यही अग्रसर होने की एकमात्र वजह है की वो आगे बढ़ कर परिवर्तन का स्वागत करता रहा है. ये ब्लॉग भी उसी परिवर्तन का ही एक हिस्सा है, इसने इस बात को अक्षरसः साबित किया है, इसकी सबसे बड़ी खूबी संवाद का दोतरफा होना है, इसने पुरानी मान्यता - " वक्ता श्रोता से अधिक उन्नत व लेखक पाठक से अधिक बुद्धिमान होता है" को पूर्णतया नकार दिया है, क्योंकि यहाँ तो कोई पाठक है ही नहीं, ना ही कोई वक्ता है, ये तो एक ऐसा मंच है जिसपर सब एक ही साथ बैठे हैं और सबकी कि बातें शेष सबों तक सीधे पहुँच रही हैं. धन्यवाद गूगल ऐसा प्लेटफोर्म देने क लिए, धन्यवाद अजातशत्रु जी इससे अवगत करवाने के लिए. कहीं ना कहीं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल के.जाजोदिया जी भी इसके लिए बधाई के हक़दार हैं, ये उन्हीं के युवा विकाश कार्यशालाओं, ओजस्वी भाषणों (जिन लोगो ने उन्हें सुना है, वो जानते हैं कि उनका भाषण भी किसी कार्यशाला से कम नहीं होता) , नित नए कार्यक्रमों का ही प्रतिफल है ये कम्प्यूटर आधारित अतिआधुनिक विचार- विमर्श कि पद्धति. ये इस ब्लॉग का ही परिणाम है कि हमें नित नए लेखक मिल रहे हैं, पुराने लेखकों से परिचय हो रहा है, इसमें जहाँ शम्भू जी जैसे सधे हुए लेखक हैं तो अनिल वर्मा जी के जैसे युवा और उर्जा से भरपूर लेखक भी और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्री जीतेन्द्र गुप्ता जी से परिचय भी सभी पाठकों का यहीं हुआ है. अब ये कहना की मारवाडी समाज कम्प्यूटर या इन्टरनेट के प्रति जागरूक नहीं, 5000 से अधिक लोगों द्वारा (40 - 45 दिनों में) ब्लॉग को देखा जाना इसे गलत साबित करता है.
एक बार पुनः अजातशत्रु जी को बधाई.
सुमित चमडिया
मुजफ्फरपुर
मोबाइल - 9431238161

Friday, December 5, 2008

क्या इन्ही लाशों पर मेरा देश महान बनेगा...?

कन्या भ्रूण हत्या रोकिये, ये समय की मांग है. जरा सोचिये तो....
बेटी नही तो बहु कहाँ से लाओगे !!!

Thursday, December 4, 2008

directory

ये एक अत्यन्त ही सरल प्रक्रिया हो सकती है। प्रत्येक शाखा से राष्ट्रीय शुल्क के साथ शाखा सदस्यों का पूर्ण विवरण माँगा जाता है (इसीके आधार पर मंच संदेश का वितरण सम्भव होता है), सदस्यों के उसी विवरण के साथ उनके व्यवसाय की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है (यदि प्रयास किया जाए तो इसके साथ ही उनकी वैवाहिक स्थिति की भी जानकारी हो सकती सकती है)।ये तो हुई डाटा कलेक्शन की बात, इसका प्रकाशन भी कोई बहुत परेशानी का विषय नही है, इसे बिक्री के लिए उपलब्ध करवा कर इसके प्रकाशन का खर्च प्राप्त किया जा सकता है।रही दायित्व लेने वाले व्यक्ति की बात तो राष्ट्रीय कार्यालय में कई पदाधिकारी हैं जिनके लिए इसका प्रकाशन बहुत मामूली बात है, फ़िर इस ब्लॉग पर भी कई लेखक हैं जो पत्रकारिता / प्रकाशन के क्षेत्र में विशेष रूचि रखते हैं, उनकी मदद भी ली जा सकती है, यह तो केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करता है।

सुमित चमडिया